Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.35% हुआ मतदान

Neelu Keshari
13 May 2024 6:00 AM GMT
लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.35% हुआ मतदान
x

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.35% मतदान हुआ। मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। आज नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 1717 उम्मीदवारों की किस्‍मत दांव पर हैं।

आंध्र प्रदेश- 9.05%

बिहार- 10.18%

जम्मू और कश्मीर- 5.07%

झारखंड- 11.78%

मध्य प्रदेश- 14.97%

महाराष्ट्र- 6.45%

ओडिशा- 9.23%

तेलंगाना- 9.51%

उत्तर प्रदेश- 11.67%

पश्चिम बंगाल- 15.24%

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण तक कुल 283 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। पहले चरण में 102, दूसरे चरण में 88 और तीसरे चरण में 93 सीटों मतदान हो चुके हैं।

Next Story