Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण के लिए मतदान शुरू, 7 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में 57 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

सम्पादक
25 May 2024 1:40 AM GMT
लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण के लिए मतदान शुरू, 7 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में 57 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
x
दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर मतदान चल रहा हैं। मेनका गांधी, जगदंबिका पाल, मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, नवीन जिंदल, कुमारी शैलजा, के लिए वोट डाले जा रहे है।

दिल्ली: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज मतदान शुरू हो चुका है कई मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी लाई ने लगी हुई है।

6 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। कुल 889 प्रत्याशी मैदान में है।

दिल्ली

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। भाजपा ने सभी साथ सीटों पर उम्मीदवार उतारे है जबकि आम आदमी पार्टी और काँग्रेस के गठबंधन ने 4 और 3 प्रत्याशी उतारे हैं।

2019 मे सभी सीट भाजपा ने जीती थी।

हरियाणा

हरियाणा की भी सभी 10 सीटों पर मतदान हो रहा है। 2019 मे सभी सीटें भाजपा ने जीती थी।


उत्तर प्रदेश

यूपी में 14 सीट पर मतदान हो रहा है। 2019 मे बीजेपी 9 सीट पर विजयी हुई थी, जबकि सपा-01 और बसपा 4 सीट पर जीती थी।

प्रमुख प्रत्याशी:मेनका गांधी, कृपा शंकर सिंह, धर्मेंद्र यादव, दिनेश लाल निरहुआ, जगदंबिका पाल,

बिहार

राज्य की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है।

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह पूर्वी चंपारण से लड़ रहे है।

उड़ीसा

राज्य की 6 लोकसभा सीट पर मतदान चल रहा है।

प्रमुख प्रत्याशी: संबित पात्रा, धर्मेंद्र प्रधान, अपराजिता सारंगी।


झारखंड

लोकसभा की 4 सीट पर मत डाले जा रहे है।

पश्चिम बंगाल

बंगाल की 8 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं।

जम्मू कश्मीर की एक सीट अनंतनाग के लिए मतदान चल रहा है जहाँ से महबूबा मुफ्ती चुनाव लड़ रही है।

सम्पादक

सम्पादक

    Next Story