Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लालू यादव की पार्टी मुकेश सहनी को दे सकती है लोकसभा की तीन सीट, जल्द होगा एलान

Khursheed Saifi
5 April 2024 6:22 AM GMT
लालू यादव की पार्टी मुकेश सहनी को दे सकती है लोकसभा की तीन सीट, जल्द होगा एलान
x

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को तीन सीट दे सकते हैं। बिहार से सीटों को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी कि शुक्रवार को पटना में औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की जा सकती है।

पटना में मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव साझा रूप से 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इसमें वीआईपी पार्टी को दरभंगा, झंझारपुर, पूर्वी चंपारण या सुपौल में से तीन सीट दी जा सकती है। वहीं, कांग्रेस के खाते में मुजफ्फरपुर की सीट है। यानी यहां कि एक सीट पर अदला-बदली की बाचतीच चल रही है अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस अन्य सीट से अपना उम्मीदवार उतार सकती है।

आपको बता दें कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो चुका है। 40 लोकसभा सीटों में से 2 आरजेडी के खाते में आई हैं। जबकि 9 सीटें कांग्रेस को मिली हैं। बाकि सीटें अन्य के खाते में आई हैं। जिसमें वाम दल और वीआईपी पार्टी है।

Khursheed Saifi

Khursheed Saifi

    Next Story