Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कोलकाता रेप-मर्डर केस: बीजेपी का 5 दिवसीय विरोध प्रदर्शन जारी, भाजपा ने सीएम ममता से की मांग- न्याय दें या इस्तीफा!

Tripada Dwivedi
21 Aug 2024 11:14 AM GMT
कोलकाता रेप-मर्डर केस: बीजेपी का 5 दिवसीय विरोध प्रदर्शन जारी, भाजपा ने सीएम ममता से की मांग- न्याय दें या इस्तीफा!
x

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ बीजेपी आज से 5 दिवसीय विरोध प्रदर्शन कर रही है।

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पूरे देश और पश्चिम बंगाल की एक ही मांग है न्याय। अगर ममता बनर्जी न्याय नहीं दे पा रही हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। वो ममता बनर्जी जो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, गृह मंत्री हैं, स्वास्थ्य मंत्री हैं, पुलिस मंत्री हैं वो खुद ही अपनी सरकार के खिलाफ रास्ते पर खड़ी हो गईं। हम चाहते हैं कि ममता बनर्जी न्याय दें नहीं तो इस्तीफा दें।

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया वो दर्शाता है कि सुप्रीम कोर्ट को ममता बनर्जी की सरकार और पुलिस प्रशासन पर कोई भरोसा नहीं है। ममता बनर्जी के राज में महिलाओं पर एक के बाद एक अत्याचार हो रहे हैं। एक के बाद एक जो घटनाएं घट रही हैं, यह दिखाता है कि ममता बनर्जी का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है इसलिए हमारी मांग है कि ममता बनर्जी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

Next Story