Begin typing your search above and press return to search.

State
फर्श बाजार में कारोबारी की हत्या पर केजरीवाल ने अमित शाह पर कसा तंज! जानें क्या कहा?
Tripada Dwivedi
7 Dec 2024 11:47 AM IST

x
नई दिल्ली। दिल्ली के फर्श बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ गई है।
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली को जंगल राज बना दिया है। चारों तरफ़ लोग दहशत की ज़िंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से दिल्ली की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही। अब दिल्लीवासियों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी।
बता दें कि सुनील जैन फर्श बाजार के यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह सैर के बाद घर लौट रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उनपर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुनील जैन (52) के रूप में हुई है।
Next Story