Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

स्वस्थ भारत सम्मान कॉन्क्लेव में जेपी नड्डा बोले- भाजपा का उद्देश्य मानवता की सेवा और भारत को आगे ले जाने का है

Neelu Keshari
5 Sep 2024 7:43 AM GMT
स्वस्थ भारत सम्मान कॉन्क्लेव में जेपी नड्डा बोले- भाजपा का उद्देश्य मानवता की सेवा और भारत को आगे ले जाने का है
x

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज गुरुवार को दिल्ली में भारत 24 के स्वस्थ भारत सम्मान कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है, उससे आप खुद को जोड़े तो अच्छा रहेगा।

जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य भी मानवता की सेवा है और भारत को आगे ले जाने का है। हम पार्टी के लोग जुटे रहते हैं कि कैसे हम साधारण व्यक्ति को सशक्त कर सकते हैं। 140 करोड़ लोग हम पर बोझ हैं, ये हमारी सोच नहीं है। 140 करोड़ लोग हमारी ताकत हैं, संपत्ति हैं ये हमारी सोच है। 140 करोड़ लोगों का गुणात्मक भागीदारी कैसे बढ़ सकता है, ये भाजपा का हमेशा उद्देश्य रहा है।

उन्होंने कहा कि हम आज इस बात का प्रयास करते हैं कि 24 घंटे के अंदर बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग हो जानी चाहिए और अगले 6 महीने तक होनी चाहिए। हर साल हमारे यहां 2 करोड़ बच्चे पैदा होते हैं और 2 करोड़ बच्चों के लिए ये सुनिश्चित करना कि मां उसे ब्रेस्टफीडिंग करवाए, ये बहुत बड़ी बात है लेकिन इससे मानवता पर बहुत असर पड़ता है।

जेपी नड्डा ने कहा कि जापान में जापानी एन्सेफलाइटिस की वैक्सीन 1906 में बन गई थी और भारत में ये वैक्सीन 2006 में आई। हमारे यहां जापानी एन्सेफलाइटिस से हमारे बच्चे 2015-16 में बचना शुरू हुए। आज आप जापानी एन्सेफलाइटिस की कोई शिकायत नहीं सुनते होंगे। नहीं तो, बरसात के आते ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जापानी एन्सेफलाइटिस से बीमार बच्चों से भर जाता था और मरने वालों की संख्या 100, 150, 200 की श्रृंखला में होती थी।

उन्होंने कहा कि हम इस सोच के नहीं हैं कि ब्रेन ड्रेन (हमारे लोग बाहर जा रहे हैं), हम कहते हैं कि जाओ जितना जाना है जाओ। हम और डॉक्टर पैदा करेंगे जो यहां भी संभालेंगे और वहां भी संभालेंगे क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है- स्किल, स्पीड और स्केल और हम इन तीनों पर पूरी ताकत से काम कर रहे हैं।

Next Story