Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

झारखंड विधानसभा चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी कौन-सी पार्टी

Neelu Keshari
18 Oct 2024 8:38 AM GMT
झारखंड विधानसभा चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी कौन-सी पार्टी
x

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीख के एलान होने के साथ ही राजनीति गरमा गई है और सभी पार्टियां इसकी तैयारियों में लग गई है। इस बीच भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है। सीट शेयरिंग के तहत भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तो वहीं आजसू-10, जेडीयू- 2 और LJP (रामविलास) पार्टी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी और असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि सीटों पर चर्चा हो रही है आगे भी चर्चा जारी रहेगी। अभी तक की चर्चा में AJSU 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। JDU 2 सीटों और LJP 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसमें थोड़े बहुत बदलाव हो सकते हैं। तो वहीं केंद्रीय मंत्री और झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर भी सहमति बन गई है और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

बता दें कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर दो चरण में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2025 को समाप्त होगा।

Next Story