Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को मिला साल 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार

Neelu Keshari
11 Oct 2024 12:10 PM GMT
जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को मिला साल 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार
x

- निहो हिंदाक्यो को ये नोबेल पुस्कार परमाणु हथियारों के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए दिया गया है

नई दिल्ली। जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को साल 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। संगठन को ये नोबेल पुस्कार परमाणु हथियारों के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए दिया गया है। संगठन क मानना है कि, दुनिया में परमाणु हथियारों का फिर कभी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इस संगठन में वे लोग चलाते हैं हैं जो दूसरे विश्व युद्ध में हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले में जीवित बचे थे। इन्हें जपानी भाषा में हिबाकुशा कहा जाता है।

बता दें कि नॉर्वेजियन नोबेल समिति को इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कुल 286 उम्मीदवारों के आवेदन मिले थे, जिसमें से 89 संगठन हैं। पिछली बार यानी साल 2023 में ईरानी पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था। उन्हें डिफेंडर्स ऑफ ह्यूमन राइट्स सेंटर के उप निदेशक के रूप में उनके काम के लिए जाना जाता है, जो कि एक संगठन है, जो ईरान में प्रतिबंधित है।

Next Story