
'बटेंगे तो कटेंगे' को लेकर जयराम रमेश ने भाजपा पर साधा निशाना! कहा- चुनाव आते ही भाजपा वाले सांप्रदायिक जहर फैलाने लगते हैं

नई दिल्ली। इस समय झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाला है। तो वहीं उत्तर प्रदेश में 20 नवंबर में उपचुनाव होने वाला है। सभी पार्टियां इस चुनाव को लेकर अपनी रैलियां कर रही है। यूपी के सीएम ने एक चुनावी रैली के दौरान एक नारा दिया जिसमें उन्होंने कहा कि 'बटेंगे तो कटेंगे'। इस नारे को लेकर कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने भाजपा पर निशाना तानते हुए कहा कि चुनाव आते ही भाजपा वाले सांप्रदायिक जहर फैलाने लगते है।
उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से एक ही एजेंडा रहता है। 2024 के चुनाव में उन्होंने में भी भाजपा ने ऐसा किया था। मंगलसूत्र, भैंस, क्या-क्या नहीं कहा कहा था। उन्हें एक ही बात आती है, जब चुनाव आते हैं और प्रचार शुरू होता है, तो उन्हें केवल ध्रुवीकरण करना शुरू कर देते हैं। वह बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक जहर फैलाने की कोशिश करते हैं। कहानी सामाजिक मुद्दों या किसानों, महिलाओं, युवाओं, एससी, एसटी और ओबीसी के मुद्दों के बारे में नहीं है, बल्कि केवल सामाजिक ध्रुवीकरण के बारे में है। इसलिए यही उनका एकमात्र एजेंडा है।