Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, हजारों लोगों ने किया योग

Tripada Dwivedi
21 Jun 2024 7:21 AM GMT
अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, हजारों लोगों ने किया योग
x

नई दिल्ली। भारत ही नही पूरे विश्व में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस की पहल भारत से ही की गई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। वहीं इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला था।

अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी योग को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। यहां हजारों लोग योग के लिए जमा हुए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां पूरे दिन कार्यक्रम चलने वाले हैं। इस दौरान सात योग सत्र आयोजित किए गए। जिनमें विभिन्न देशों के लगभग 10,000 लोगों ने भाग लिया। भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों के सदस्यों ने भी योग सत्र में भाग लिया।

योग केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। यही कारण है कि दुनियाभर में योग को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाया जाता है। आज पीएम मोदी ने भी श्रीनगर में योग किया।

Next Story