Begin typing your search above and press return to search.

State
संसद परिसर में धक्का-मुक्की के बाद घायल भाजपा सांसदों को अस्पताल से मिली छुट्टी
Tripada Dwivedi
23 Dec 2024 12:28 PM IST

x
नई दिल्ली। संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की में घायल भाजपा के दो सांसदों को अब छुट्टी दे दी गई है। उन्हें पूरे चार दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है। दोनों सांसद 19 दिसंबर से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे।
बताया जा रहा है कि सांसद मुकेश राजपूत के सिर में अभी भी दर्द है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भीड़ ज्यादा आने के कारण दोनों सांसदों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में आराम करने के लिए भेज दिया गया है।
बता दें, कि सासंद परिसर में हुए घटना पर भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया है। भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे धक्का दिया जिसकी वजह से हम गिर गए। वहीं, कांग्रेस ने भी भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनके सांसदों को धक्का दिया जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे चोटिल होते-होते बचे।
Next Story