Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हिन्दुस्तान के शांति दूत मोदी ने कीव में किया आह्ववान! बिना समय गंवाए रूस-यूक्रेन बात करें, शांति के प्रयास में भारत सक्रिय भूमिका निभाएगा

Tripada Dwivedi
23 Aug 2024 12:47 PM GMT
हिन्दुस्तान के शांति दूत मोदी ने कीव में किया आह्ववान! बिना समय गंवाए रूस-यूक्रेन बात करें, शांति के प्रयास में भारत सक्रिय भूमिका निभाएगा
x

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दो दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार को कीव पहुंचे। पीएम मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कीव के मरिंस्की पैलेस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की और दोनों देशों के बीच सहमति पत्रों का आदान-प्रदान हुआ।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से समस्या का समाधान नहीं होता है। बातचीत और कूटनीति से समस्या हल होती है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत शुरू करें। बिना समय गंवाए रूस-यूक्रेन बात करें। पीएम ने कहा कि शांति के प्रयास में भारत सक्रिय भूमिका निभाएगा।

वहीं यूक्रेन दौरे में दोनों देशों के बीच 4 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। दोनों देश मानवीय मदद, कृषि, फूड और सांस्कृतिक क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।

जेलेंस्की से मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध की विभीषिका से दुख होता है। युद्ध बच्चों के लिए विनाशकारी है। उन्होंने कहा कि भारत और यूक्रेन के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उम्मीद जताई है कि पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने में योगदान देगी।

Next Story