Begin typing your search above and press return to search.
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भारतीय तटरक्षक बल के...
मुख्य समाचार
भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन
Tripada Dwivedi
18 Aug 2024 5:22 PM GMT
x
नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन हो गया। उनको दिल के दौरा पड़ गया था। चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। यह जानकारी अधिकारियों के हवाले से मिली हुई है।
राकेश पाल ने पिछले साल 19 जुलाई को भारतीय तटरक्षक बल के 25वें महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ आईसीजी कार्यक्रम में भाग लेना था लेकिन इसी बीच बेचैनी की शिकायत के बाद दिन में राजीव गांधी जनरल अस्पताल (आरजीजीएच) में उन्हें भर्ती कराया गया।
राजनाथ सिंह राकेश पाल को सम्मान देने के लिए अस्पताल पहुंचे। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाने की व्यवस्था की जा रही है। 34 वर्ष में उन्होंने देश को अलविदा कर दिया।
Tripada Dwivedi
Next Story