Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पेरिस पैरालंपिक में भारत को मिला दूसरा स्वर्ण पदक, अब तक कुल नौ पदक

Tripada Dwivedi
2 Sep 2024 12:35 PM GMT
पेरिस पैरालंपिक में भारत को मिला दूसरा स्वर्ण पदक, अब तक कुल नौ पदक
x

नई दिल्ली। भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने सोमवार को पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने ब्रिटिश पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी डैनियल बेथेल को पुरुष एकल एसएल3 वर्ग के पदक मुकाबले में 21-14, 18-21, 23-21 के स्कोर से हरा दिया।

बता दें भारत का पेरिस पैरालंपिक में यह कुल नौवां और दूसरा स्वर्ण पदक है। नितेश से पहले महिला निशानेबाज अवनि लेखरा भी स्वर्ण जीतने में सफल रही थीं।

Next Story