Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पेरिस पैरालंपिक में भारत को मिला 21वां पदक, सचिन सरजेराव ने जीता रजत पदक, पीएम मोदी ने यूं दी बधाई

Tripada Dwivedi
4 Sep 2024 11:37 AM GMT
पेरिस पैरालंपिक में भारत को मिला 21वां पदक, सचिन सरजेराव ने जीता रजत पदक, पीएम मोदी ने यूं दी बधाई
x

नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को भी पदक से अपना दिन बनाया। पुरुषों की F46 गोला फेंक स्पर्धा सचिन सरजेराव खिलाड़ी ने 16.32 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। सचिन बस 0.06 मीटर से स्वर्ण पदक चूक गए। वहीं कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने 16.38 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इसी के साथ भारत के इस पैरालंपिक में पदक की संख्या 21 हो गई है। सचिन ने अपने दूसरे प्रयास में 16.32 मीटर का थ्रो किया था। इसके बाद उनकी कोशिश अपने इस प्रदर्शन में सुधार करने की थी लेकिन वो इससे आगे नहीं बढ़ पाए। यह उनका फाइनल में बेस्ट स्कोर रहा जिसकी बदौलत भारत को सिल्वर मेडल मिला।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सचिन खिलाड़ी को उनकी अविश्वसनीय जीत की बधाई दी और लिखा कि शक्ति और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पुरुषों की शॉटपुट F46 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। भारत को उन पर गर्व है। हमारे अविश्वसनीय पैरालंपिक दल ने किसी भी पैरालंपिक में हमारे देश के लिए अब तक के सबसे अधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। यह हमारे एथलीटों के समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। प्रत्येक खिलाड़ी को बधाई।


Next Story