Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इंडिया गठबंधन ने साफ किया कि वह सरकार बनाने के पक्ष में नहीं! इसका कारण खड़गे ने जो बताया क्या उस पर आप विश्वास करेंगे?

Tripada Dwivedi
5 Jun 2024 5:00 PM GMT
इंडिया गठबंधन ने साफ किया कि वह सरकार बनाने के पक्ष में नहीं! इसका कारण खड़गे ने जो बताया क्या उस पर आप विश्वास करेंगे?
x

नई दिल्ली। चुनाव नतीजों के बाद एनडीए ने जहां सरकार बनाने की तैयार‍ियां शुरू कर दी हैं। संसदीय दल की बैठक बुला ली गई है ताकि नेता का चुनाव किया जा सके। तो वहीं इंडिया एलायंस ने भी इस पर बैठक की। सभी दलों के नेता दिल्‍ली पहुंचे। तकरीबन 2 घंटे तक मंथन के बाद इंडिया गठबंधन ने अहम फैसला लिया। गठबंधन के नेताओं ने साफ किया क‍ि वे अभी सरकार बनाने के पक्ष में नहीं हैं और दावा पेश नहीं करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारी बैठक में गठबंधन पार्टी के नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक हालत और मौजूदा परिस्थिति पर बहुत से सुझाव दिए और चर्चा हुई। जनता के जनादेश ने भाजपा और उसकी नफरत, भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दिया है। यह जनादेश भारत के संविधान की रक्षा और महंगाई, बेरोजगारी व क्रोनी पूंजीवाद के खिलाफ तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए है। इंडिया गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। हम अभी सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे। हम सही समय आने पर फैसला लेंगे।

Next Story