Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत ने लगातार पांचवीं जीत की हासिल , हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया

Tripada Dwivedi
14 Sep 2024 11:04 AM GMT
भारत ने लगातार पांचवीं जीत की हासिल , हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया
x

नई दिल्ली। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है। आज यानी शनिवार को हरमनप्रीत सिंह की टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत ने दोनों गोल डाले। भारत की इस टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत रही। टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया था। वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया ने मलयेशिया को 8-1 से मात दी। तीसरे मैच में भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से शिकस्त दी थी। वहीं चौथे मैच में चीन को हरमनप्रीत की टीम ने 3-0 से हराया था। भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में 21 गोल दागे हैं जबकि चार गोल खाए हैं।

बता दें इस साल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारत समेत कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रबल दावेदार है। भारत ने पिछले साल घरेलू मैदान पर खिताब जीता था। भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा चार बार इस खिताब को अपने नाम किया है।

Next Story