Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अब तक के रुझानों में कौन महारथी आगे और कौन पीछे

Tripada Dwivedi
4 Jun 2024 6:22 AM GMT
अब तक के रुझानों में कौन महारथी आगे और कौन पीछे
x

नई दिल्ली। देशभर में लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। आइए आपको बताते हैं कि अब तक के रुझानों में कौन महारथी आगे चल रहे हैं और कौन पीछे। वाराणसी सीट से पीएम नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं। पहले कांग्रेस के अजय राय आगे हुए थे लेकिन अब हुए पीछे हो गए हैं। वही गुजरात में अमित शाह की जीत पक्की नजर आ रही है। उधर राहुल गांधी वायनाड में डेढ़ लाख वोट से आगे चल रहे हैं तो वह रायबरेली सीट पर भी आगे हैं।

पीलीभीत सीट से भारतीय जनता पार्टी के जितिन प्रसाद आगे चल रहे हैं, इसी तरह नोएडा में भाजपा के महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। वहीं आजमगढ़ सीट पर भाजपा के दिनेश निरहुआ पीछे हो गए हैं जबकि इस सीट पर समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं। दिल्ली की बात करें तो मनोज तिवारी ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को पीछे छोड़ दिया है जबकि मेरठ में अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं। मथुरा में हेमा मालिनी की जीत पक्की नजर आ रही है तो कन्नौज में अखिलेश यादव की भी जीत होती दिख रही है। चंदौली में भाजपा के महेंद्र नाथ पांडे पीछे चल रहे हैं तो डुमरियागंज सीट पर बीजेपी के जगदंबिका पाल आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट पर समाजवादी पार्टी के आदित्य यादव आगे चल रहे हैं तो मिर्जापुर सीट पर अनुप्रिया पटेल पीछे चल रही हैं।

Next Story