Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में दोपहर 3 बजे तक 49.68% हुआ मतदान, ये राज्य रहा फिसड्डी

Neelu Keshari
1 Jun 2024 10:27 AM GMT
लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में दोपहर 3 बजे तक 49.68% हुआ मतदान, ये राज्य रहा फिसड्डी
x

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण में आज यानी शनिवार को 8 राज्यों और केंद्र शासित की कुल 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 904 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 49.68 फीसदी मतदान हुआ है। अब तक की मतदान प्रतिशत में झारखंड सबसे आगे चल रहा है तो वहीं बिहार सबसे पीछे चल रहा है।

दोपहर तीन बजे तक किस राज्य में कितना फीसदी हुआ मतदान

बिहार- 42.95%

चंडीगढ़- 52.61%

हिमाचल प्रदेश- 58.41%

झारखंड- 60.14%

ओडिशा- 49.77%

पंजाब- 46.38%

उत्तर प्रदेश- 46.83%

पश्चिम बंगाल- 58.46%

लोकसभा चुनाव के पहले छह चरणों के लिए मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई और 25 मई को हुआ था।

Next Story