Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कोलकाता केस मामले में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने काम पर वापस लौटने का किया एलान

Tripada Dwivedi
19 Sep 2024 5:39 PM GMT
कोलकाता केस मामले में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने काम पर वापस लौटने का किया एलान
x

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। आज डॉक्टरों ने काम पर वापस लौटने का ऐलान किया है।

ममता सरकार लगातार डॉक्टरों से प्रदर्शन को बंद करने को कह रही थी। सीएम ममता डॉक्टरों से काम पर वापस लौटने की मांग कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी डॉक्टरों को वापस काम पर लौटने को कहा था। बता दें 9 अगस्त के बाद से जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

Next Story