Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जदयू की अहम बैठक आज; ललन सिंह का होगा इस्तीफा या पार्टी में बने रहेंगे सर्वेसर्वा

SaumyaV
29 Dec 2023 6:15 AM GMT
जदयू की अहम बैठक आज; ललन सिंह का होगा इस्तीफा या पार्टी में बने रहेंगे सर्वेसर्वा
x

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे। वहां से दोनों साथ में बैठक के लिए निकले। दिल्ली में आज जदयू की सालाना बैठक है। इसमें फैसला होगा कि ललन सिंह पार्टी से इस्तीफा देकर बाहर जाएंगे या पार्टी की कमान संभालते रहेंगे।

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे। नीतीश कुमार और ललन सिंह एक साथ बैठक के लिए निकले हैं। थोड़ी देर में कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी। दरअसल, जेडीयू दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर रही है।

जेडीयू की यह बैठक राजधानी दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए तमाम नेता पहुंच रहे हैं। बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी से जब पूछा गया कि क्या वह जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे? उन्होंने कहा कि आप मुझे यह बताने वाले पहले व्यक्ति हैं। हम (बैठक में) एजेंडे में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वर्तमान में, ललन सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अगर वे राष्ट्रीय मुखिया हैं तो फिर ऐसी बात क्यों आएगी, वे ठीक काम कर रहे है।

जदयू की अहम बैठक आज; ललन सिंह का होगा इस्तीफा या पार्टी में बने रहेंगे सर्वेसर्वा

दिल्ली में आज जदयू की सालाना बैठक है। इसमें फैसला होगा कि ललन सिंह पार्टी से इस्तीफा देकर बाहर जाएंगे या पार्टी की कमान संभालते रहेंगे। हालांकि पार्टी मुखिया नीतीश कुमार इन सभी अटकलों को खारिज कर चुके हैं और उन्होंने इसे बीजेपी की फैलाई हुई अफवाह करार दिया है।

शुक्रवार का दिन जेडीयू ही नहीं बल्कि बिहार की सियासत के लिए भी अहम दिन है। सुबह 11.30 बजे जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद फिर शाम 3.30 बजे होगी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। इन बैठकों के बाद शाम 5.30 बजे जेडीयू के वरीय नेता प्रेस वार्ता करेंगे।

कहा जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाने प्रस्ताव का रख सकते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। कार्यकारिणी बैठक में जेडीयू राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पास करेगी। वहीं, बीजेपी और सरकार की नीतियों पर सवाल भी उठाएगी।

Next Story