Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बांग्लादेश की हिंसा का असर रेलवे पर: भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली ये ट्रेनें हुईं रद्द

Neelu Keshari
5 Aug 2024 12:22 PM GMT
बांग्लादेश की हिंसा का असर रेलवे पर: भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली ये ट्रेनें हुईं रद्द
x

नई दिल्ली। बांग्लादेश में जारी विरोध प्रदर्शन और हिंसा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सोमवार को भारत और बांग्लादेश के बीच कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। बांग्लादेश सीमा क्षेत्रों की तरफ जाने वाली यात्री और माल दोनों प्रकार की रेल सेवाएं रद्द की गई हैं। बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस पिछले 15 दिनों से रद्द है और आगे भी रद्द रहेगी। वहीं कोलकाता और खुलना के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली बंधन एक्सप्रेस भी पिछले 15 दिनों से रद्द है और आगे भी रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें रहेगी रद्द

1. रेलवे-ईआर की ट्रेन नंबर 13109/13110 (कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस) 19.07.2024 से 06.08.2024 तक रद्द रहेगी।

2. रेलवे-बांग्लादेश की ट्रेन नंबर 13107/13108 (कोलकाता-ढाका-कोआ, मैत्री एक्सप्रेस) 19.07.2024 से 06.08.2024 तक रद्द रहेगी।

3. रेलवे-ईआर की ट्रेन नंबर 13129/13130 (कोलकाता-खुलना-कोलकाता, बंधन एक्सप्रेस) 19.07.2024 से 06.08.2024 तक रद्द रहेगी।

4. रेलवे-एनएफआर की ट्रेन नंबर 13131/13132 (ढाका-न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका, मिताली एक्सप्रेस) 21.07.2024 से बांग्लादेश में है इसलिए रद्द है और आगे भी रद्द रहेगी‌।

Next Story