Begin typing your search above and press return to search.


x
मुंबई। मुंबई में बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने जानकारी दी है कि मुंबई में भारी बारिश के बाद दो उड़ानों को डायवर्ट किया है, जबकि कई उड़ानों के रद किया जा सकता है।
स्कूल-कॉलेज बंद
बीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में गुरुवार 26 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं नगर निगम प्रशासन ने अनुरोध किया है कि मुंबई वाले केवल आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
Next Story