Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

विनेश का वजन एकदम कैसे बढ़ गया... इस सवाल से पैदा हो रहा है साजिश का शक! राहुल ने कहा ओलंपिक संघ करे चैलेंज, जानें अन्य नेताओं ने क्या कहा

Tripada Dwivedi
7 Aug 2024 9:32 AM GMT
विनेश का वजन एकदम कैसे बढ़ गया... इस सवाल से पैदा हो रहा है साजिश का शक! राहुल ने कहा ओलंपिक संघ करे चैलेंज, जानें अन्य नेताओं ने क्या कहा
x

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए बहुत बुरी खबर आई है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के मेडल जीतने का सपना टूट गया। उन्हें पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित कर दिया है। मुकाबले से पहले वजन के दौरान उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया है। जिस वजह से डिस्क्वालिफाई हो गई हैं। इसके बाद सभी की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि विश्वविजेता पहलवानों को हरा कर फाइनल में पहुंची भारत की शान विनेश फोगाट का तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय ओलंपिक संघ इस निर्णय को मजबूती से चैलेंज कर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा। विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वह अखाड़े में और अधिक मजबूती से वापसी करेंगी। आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है विनेश। आज भी पूरा देश आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़ा है।

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने विनेश फोगट की अयोग्यता पर कहा कि यह बहुत दुखद है। उसने वाकई बहुत मेहनत की और यह वाकई बहुत बुरा लगा। वह एक मजबूत महिला है। खिलाड़ियों और सैनिकों ने जिस स्तर की मेहनत की है, वह आम लोगों के लिए अकल्पनीय है। पूरा देश उसके साथ है। सरकार भी इस मामले को देख रही है और हम अपील प्रक्रिया का पालन करेंगे।

आप सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें बहुत कम अंतर से अयोग्य घोषित किया गया। विनेश स्वर्ण पदक जीतने के बहुत करीब थीं। सभी को उनसे बहुत उम्मीदें थीं। जो हुआ वह बहुत निराशाजनक था।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम उनके स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार कर रहे थे। इस खबर से पूरा देश स्तब्ध है। विनेश देश की नजर में चैंपियन थीं, हैं और रहेंगी। उन्होंने कड़ी मेहनत की और फाइनल में पहुंचीं थी। कल तीनों मुकाबलों में उसका वजन सही था, इसलिए कम से कम रजत पदक के लिए उसके नाम पर विचार किया जाना चाहिए। भारतीय ओलंपिक संघ को ये बात ओलंपिक संघ के समक्ष रखनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि हमारी ओलंपिक की मैनेजमेंट को जवाब देना पड़ेगा कि क्या कारण रहा, एकदम वजन कैसे बढ़ गया। इसपर भारत सरकार और ओलंपिक मैनेजमेंट को जवाब देना पड़ेगा।

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि हमें विनेश पर गर्व है। हम मांग करते हैं कि सरकार की तरफ से इसपर स्टेटमेंट दी जाए कि वहां क्या हुआ है।

आप मंत्री आतिशी ने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ ने इस निर्णय पर कोई कड़ी आपत्ति जताए बिना विनेश की अयोग्यता की सूचना देने के लिए मीडिया में बयान जारी कर दिया। अगर कोई और देश होता तो वे पहले इस निर्णय को चुनौती देते।

Next Story