Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हाउस टैक्स वसूली बढ़ी, नगर आयुक्त ने की सराहना

Khursheed Saifi
3 April 2024 12:47 PM GMT
हाउस टैक्स वसूली बढ़ी, नगर आयुक्त ने की सराहना
x

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। हाउस टैक्स वसूली को पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले अधिक बढ़ाया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 206 करोड़ की वसूली हुई थी, जबकि इस बार 295 करोड़ की कर वसूली गाजियाबाद नगर निगम द्वारा की गई है। जिसके लिए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की गई। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 313 करोड़ दिया गया था। जिसको पूरा करने का भर्षक प्रयास गाजियाबाद नगर निगम के जोनल प्रभारी द्वारा भी किया गया तथा कड़ी मेहनत करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में कर वसूली की गई।

गाजियाबाद नगर निगम ने इस वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 17 करोड़ 33 लाख की कर वसूली शेष बची है। जिसको पूरा करने के बाद ही गाजियाबाद नगर निगम का लक्ष्य पूरा होगा। वसुंधरा तथा कविनगर ज़ोन ने शत प्रतिशत अपना लक्ष्य पूरा किया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में लगातार कर वसूली का ग्राफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शासन द्वारा लक्ष्य पूर्ति के लिए कड़ी मेहनत की है। कविनगर जोन द्वारा 58 करोड़ 56 लाख का टारगेट अचीव करते हुए 58 करोड़ 78 लाख की कर वसूली की, वसुंधरा जोन द्वारा 124 करोड़ में से 122 करोड़ की कर वसूली की, सिटी जोन द्वारा 62 करोड़ 82 लाख में से लगभग 56 करोड़ की कर वसूली की, विजयनगर ज़ोन का 21 करोड़ लक्ष्य था जिस पर लगभग 18 करोड़ की कर वसूली की गई, मोहन नगर जोन द्वारा 45 करोड़ 90 लाख की कर वसूली के टारगेट पर 39 करोड़ 59 लाख की कर वसूली की गई। नगर आयुक्त द्वारा जोनल प्रभारी की टीम को मोटिवेट किया तथा आगे भी इसी प्रकार वृद्ध स्तर पर निगम हित, शहर हित में लगातार कर वसूली बढ़ाने के कार्य को पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं साथ ही अच्छे कार्य के लिए सराहना की।

Khursheed Saifi

Khursheed Saifi

    Next Story