Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बेस्ट कैंसर से लड़ती हुई हिना खान लौटीं काम पर, जानें हिना ने ऐसा क्या कहा जिसे जानकर आपको भी मिलेगी राहत!

Tripada Dwivedi
16 July 2024 7:55 AM GMT
बेस्ट कैंसर से लड़ती हुई हिना खान लौटीं काम पर, जानें हिना ने ऐसा क्या कहा जिसे जानकर आपको भी मिलेगी राहत!
x

मुंबई। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं। अपना उपचार करवाने के बाद वह काम पर लौट आई हैं।

उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। उन्होंने एक वीडियो को साझा कर लिखा कि निदान के बाद मेरा पहला कार्य असाइनमेंट शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि अपनी बात पर अड़े रहना चुनौतीपूर्ण है खासकर तब जब जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हो। अच्छे दिनों में अपना जीवन जीना न भूलें चाहे वे कितने भी कम क्यों न हों। ये दिन अभी भी महत्वपूर्ण हैं। जीवन के बदलाव को स्वीकार करना चाहिए और असमान्य बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं अच्छे दिनों का इंतज़ार करती हूं क्योंकि मुझे वह करने को मिलता है जो मुझे पसंद है। वो है मुझे अपना काम करना बेहद पसंद है। जब मैं काम करती हूं तो मैं अपने सपनों को जीती हूं और यही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। मैं हमेशा काम करते रहना चाहती हूं। बहुत से लोग बिना किसी समस्या के अपने बीमारी में काम करते हैं। वैसे ही मैं भी हूं। इन दिनों मैं कुछ लोगों से मिली और इन लोगों से मिल कर मेरा नज़रिया बदल गया।

हिना ने लिखा आप तय करें कि क्या बनाना है। हार न मानें और वह खोजें जो आपको पसंद है। आपका काम, आपका जुनून - अगर आपको नहीं पता कि यह क्या है तो इसका आविष्कार करें। लेकिन खुद को वह उपचार देना याद रखें जिसके आप हकदार हैं। क्योंकि जो आपको पसंद है उसे करना भी उपचार है।

Next Story