Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम ममता के भाजपा को चेतावनी भरे बयान पर हिमंता बिस्वा ने दिया करारा जवाब, कहा- दीदी विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता

Tripada Dwivedi
28 Aug 2024 5:35 PM GMT
सीएम ममता के भाजपा को चेतावनी भरे बयान पर हिमंता बिस्वा ने दिया करारा जवाब, कहा- दीदी विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता
x

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपनी पार्टी की छात्र इकाई तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के स्थापना दिवस के दौरान अपने संबोधन में भाजपा पर जमकर हमला किया। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा न्याय नही चाहती वह बस पश्चिम बंगाल में आग लगाना चाहती है। उन्होंने मोदी सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा अगर बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे।

सीएम ममता के इस बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की। हमें लाल आंखें मत दिखाइए। आपकी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता।

Next Story