Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हाथरस कांड के आरोपी देव प्रकाश मधुकर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

Tripada Dwivedi
6 July 2024 1:20 PM GMT
हाथरस कांड के आरोपी देव प्रकाश मधुकर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
x

नई दिल्ली। हाथरस में भगदड़ हादसे के आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। देवप्रकाश मधुकर को कल दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। भगदड़ हादसे में एक्शन लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वहीं साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने दावा किया था कि मधुकर ने पुलिस के सामने खुद को सरेंडर किया है। वह खराब स्वास्थ्य के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती था लेकिन हाथरस पुलिस ने सरेंडर की बातो का खंडन किया और इसे गिरफ्तारी बताया।

बता दें कि मधुकर पर पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा हुआ था। मधुकर समेत तीन आरोपियों को कल रात दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार होने की जानकारी एसपी ने दी है।

Next Story