Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- हरियाणा के डेरा सच्चा...
मुख्य समाचार
हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम हाईकोर्ट से बरी, जाने किस मामले में राम रहीम को मिली राहत
Tripada Dwivedi
28 May 2024 2:14 PM IST

x
नई दिल्ली। हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मंगलवार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली। 22 साल पुराने डेरा के पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह मर्डर केस में दोषी करार राम रहीम की सजा को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में राम रहीम सहित पांच लोगों को दोषी ठहराया था। लेकिन अब हाईकोर्ट ने सीबीआई अदालत के इस फैसले को खारिज कर दिया।
बता दें 10 जुलाई 2002 से इस हत्याकांड की कहानी शुरू होती है। रणजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा की कमेटी के सदस्य और मैनेजर था। उसकी हत्या कर दी गई थी। 2021 में इस मामले में 19 साल बाद सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम और अन्य चार लोगों को दोषी करार दिया था। अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम सहित सभी दोषियों को बरी कर दिया।
Next Story