Begin typing your search above and press return to search.

State
हरियाणा सरकार अग्निवीर को देगी सरकारी नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण
Tripada Dwivedi
17 July 2024 5:28 PM IST

x
हिसार। हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अग्निवीरों को ग्रुप बी और सी में सरकारी पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयुसीमा में तीन साल की छूट देने का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने सिविल पदों पर अग्निवीरों की सीधी भर्ती पर आरक्षण की भी घोषणा की है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा 14 जून 2022 को अग्निपथ योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत अग्निवीरों को 4 साल के लिए भारतीय सेना में तैनात किया जाता है। हमारी सरकार हरियाणा में अग्निवीरों को राज्य सरकार द्वारा भर्ती किए जाने वाले कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और SPO के पदों पर सीधी भर्ती में 10% आरक्षण प्रदान करेगी।
Next Story