Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा कांग्रेस ने 10 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल

Neelu Keshari
30 Sep 2024 5:59 AM GMT
हरियाणा कांग्रेस ने 10 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल
x

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस ने 10 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हरियाणा कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण इन नेताओं को निष्कासित किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने आज सोमवार को एक सूची जारी कर यह जानकारी दी है।

इन नेताओं को किया गया है निष्कासित

1. चित्रा सरवारा

2. सतविंदर राणा

3. कपूर सिंह नरवाल

4. वीरेंद्र घोघरियां

5. सोमवीर घासोला

6. मनोज कोसलिया

7. अजीत गुलिया

8. शारदा राठौर

9. ललित नागर

10. सतवीर भाना

Next Story