Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की कल जारी होगी पहली सूची, कुछ विवादित या दागी विधायकों के कट सकते हैं टिकट

Tripada Dwivedi
2 Sep 2024 6:56 AM GMT
हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की कल जारी होगी पहली सूची, कुछ विवादित या दागी विधायकों के कट सकते हैं टिकट
x

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर पैनललिस्ट तैयार कर ली है। आज यानी सोमवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पैनललिस्ट रखे जाएंगे। यहां प्रत्याशियों के नामों पर आखिरी मुहर लगेगी।

प्रभारी दीपक बावरिया ने पुष्टि की है कि कांग्रेस मंगलवार तक सूची जारी कर सकती है। इस सूची में 35 से 40 प्रत्याशी होंगे। इनमें से अधिकतर मौजूदा कांग्रेस विधायक, दिग्गज नेता या उनके परिवारों के सदस्य हैं।

बता दें रविवार को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अजय माकन ने की और इसमें हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया समेत पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदय भान भी मौजूद रहे। बैठक में सभी नामों पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार कुछ विवादित या दागी विधायकों के टिकट कट सकते हैं।

Next Story