Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव: दोपहर एक बजे तक 36.69 फीसदी वोटिंग हुई, जानें कहां है वोटिंग की धीमी रफ्तार

Neelu Keshari
5 Oct 2024 8:27 AM GMT
हरियाणा विधानसभा चुनाव: दोपहर एक बजे तक 36.69 फीसदी वोटिंग हुई, जानें कहां है वोटिंग की धीमी रफ्तार
x

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुआ है जो शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में कांटेदार मुकाबला है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक 36.69 फीसदी वोटिंग हुई है। मेवात में सबसे अधिक 42.64 फीसदी वोटिंग हुई है। तो वहीं पंचकूला में सबसे कम 25.89 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें 101 महिलाएं हैं। हरियाणा के कुल 20,354,350 मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 10,775,957 महिला मतदाता 9,577,926 और अन्य मतदाता 467 शामिल है। वहीं 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Next Story