Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव: सुबह 11 बजे तक 22.70% हुआ मतदान, सबसे अधिक पलवल में हुई वोटिंग

Neelu Keshari
5 Oct 2024 6:53 AM GMT
हरियाणा विधानसभा चुनाव: सुबह 11 बजे तक 22.70% हुआ मतदान, सबसे अधिक पलवल में हुई वोटिंग
x

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुआ है जो शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में कांटेदार मुकाबला है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं अब तक कि वोटिंग प्रतिशत में सबसे अधिक पलवल में 27.94 प्रतिशत हुआ है। उसके बाद जींद में 27.20% और मेवात में 25.65% वोटिंग हुई है। तो वहीं पंचकूला में सबसे कम 13.46% वोटिंग हुई है।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें 101 महिलाएं हैं। हरियाणा के कुल 20,354,350 मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 10,775,957 महिला मतदाता 9,577,926 और अन्य मतदाता 467 शामिल है। वहीं 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Next Story