Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गूगल मैप्स ने रिलीज किया नया अपडेट ! गलियों के व्यू को पहले के मुकाबले किया गया ज्यादा सटीक

Neelu Keshari
25 July 2024 10:59 AM GMT
गूगल मैप्स ने रिलीज किया नया अपडेट ! गलियों के व्यू को पहले के मुकाबले किया गया ज्यादा सटीक
x

नई दिल्ली। गूगल मैप्स (Google Maps) के इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। गूगल ने अपने गूगल मैप्स के लिए एक साथ कई सारे अपडेट जारी किए हैं जिसमें से कुछ अपडेट्स एक्सक्लूसिव भारत के लिए हैं। गूगल मैप्स के साथ अब आपको यह दिक्कत नहीं होगी कि फ्लाईओवर से जाना है या उसके नीचे से। इसके अलावा गलियों के व्यू को पहले के मुकाबले ज्यादा सटीक किया गया है।

फ्लाईओवर पर नहीं आएगी दिक्कत

गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते समय आमतौर पर हमें यह पता नहीं चल पाता है कि फ्लाईओवर से जाना है या उसके नीचे से लेकिन नए अपडेट के बाद गूगल मैप आपको पहले ही बता देगा कि आपको फ्लाईओवर से जाना चाहिए या उसके नीचे से। शुरुआत में इसे 40 शहरों में लागू किया जा रहा है। धीरे-धीरे इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। बता दें कि यह फीचर पहले से ही भारतीय नेविगेशन एप मैपमाय इंडिया में मौजूद है।

ईवी चार्जिंग

गूगल मैप्स में ईवी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी भी मिलेगी। शुरुआत में करीब 800 ई-चार्जिंग स्टेशन लिस्टेड हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें चार्जिंग टाइप की भी जानकारी मिलेगी। इस फीचर को पहली बार भारत में पेश किया गया है और जल्द ही अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा। इस फीचर से यूजर्स को पहले ही पता चल जाएगा कि चार्जिंग स्टेशन काम कर रहा है या नहीं।

मेट्रो टिकट की बुकिंग की सुविधा

गूगल मैप्स ने मेट्रो टिकट की बुकिंग की सुविधा दे दी है। अभी इसे केवल कोच्ची और चेन्नई मेट्रो के लिए ही जारी किया गया है। यानी आप सिर्फ इन्हीं दो मेट्रो का टिकट गूगल मैप्स के जरिए बुक कर सकते हैं। इसकी शुरुआत अगले सप्ताह से होने जा रही है। धीरे-धीरे इसे अन्य मेट्रो के लिए जारी किया जाएगा।

Next Story