Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने दिल्ली पहुंचते तोड़ी चुप्पी, क्या भाजपा में होंगे शामिल

Tripada Dwivedi
18 Aug 2024 10:59 AM GMT
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने दिल्ली पहुंचते तोड़ी चुप्पी, क्या भाजपा में होंगे शामिल
x

रांची। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन पर इस समय अटकले लगाई जा रही थी कि वह भाजपा में शामिल हो सकते है। मगर अब खुद उन्होंने इस बात को मना कर दिया है। आज चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे है। जब मीडिया ने उनसे पुछा कि क्या आप बीजेपी में शामिल हो रहे है इसपर उन्होंने साफ मना कर दिया है।

चंपई सोरेन ने कहा कि कि अभी हम जहां पर हैं वहीं पर रहेंगे। हम कहीं नहीं जा रहे हैं। मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं। मीडिया ने जब पूछा कि आप कोलकाता किस वजह से गए थे तो इसपर चंपई सोरेन ने कहा कि मैं कोलकाता के रास्ते ही दिल्ली आया हूं।

बता दें चंपई सोरेन ने अपने एक्स हैंडल से झामुमो हटा दिया है। इसके बाद से ही अटकलें तेज हो गई थी। उनके एक्स हैंडल पर सिर्फ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री लिखा है।

Next Story