Begin typing your search above and press return to search.

State
हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Tripada Dwivedi
21 Dec 2024 4:59 PM IST

x
सिरसा। हरियाणा के पूर्व सीएम और इनेलो के अध्यक्ष रहे ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। आज यानी शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास सिरसा में किया गया।
उनके अंतिस संस्कार में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे रहे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी थी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हरियाणा सरकार ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन के बाद प्रदेश में 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। बता दें कि ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के 5 बार सीएम रहे हैं।
Next Story