Begin typing your search above and press return to search.


x
नई दिल्ली। एक बार फिर से किसान संगठन दिल्ली कूच करने वाले हैं। सोमवार को 10 किसान संगठनों ने दिल्ली में संसद घेराव करने का फैसला किया है। यह विरोध प्रदर्शन किसान यमुना प्राधिकरण को लेकर हैं। वहीं इससे पहले ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण पर आंदोलन किया गया था।
किसान नेता सुखबीर खलीफा ने कहा कि हम दिल्ली की ओर अपने मार्च के लिए तैयार हैं। कल हम महा माया फ्लाईओवर के नीचे से दिल्ली की ओर अपना मार्च शुरू करेंगे। दोपहर 12 बजे हम सभी वहां पहुंचेंगे और नए कानूनों के अनुसार अपने मुआवजे और लाभ की मांग करेंगे।
Next Story