
चंडीगढ़ में किसानों का फिर आंदोलन शुरू, तीन महीने का राशन-पानी भी लेकर आए हैं किसान

-200 पुलिस जवानों समेत रैपिड फोर्स तैनात
चंडीगढ़। पंजाब के चंडीगढ़ में किसानों ने फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड किसानों ने रविवार को पक्का मोर्चा लगा लिया। पुलिस प्रशासन ने किसानों को सिर्फ चार दिन की ही मोहलत दी है। मगर किसान पूरी तैयारी के साथ आए हुए हैं साथ ही तीन महीने का राशन-पानी भी लेकर आए हैं।
ऐसे में पुलिस-प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं इस आंदोलन में आम जनता को भी दिक्कतों का सामना कर ना पड़ेगा। इसके चलते पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है। पु्लिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। बता दें किसानों को ग्राउंड से बाहर रैली व प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। सेक्टर-34 की ओर जाने वाले कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।
किसानों को मेला ग्राउंड में ही रोकने के लिए पुलिस ने ग्राउंड के चारों ओर बैरिकेडिंग करने के साथ अन्य इंतजाम किए हैं। यहां करीब 200 पुलिस जवानों समेत रैपिड फोर्स को तैनात कर किया गया है। अगर किसान प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब का विधानसभा सत्र 4 सितंबर तक ही चलना है। प्रशासन के आदेशानुसार किसानों को 5 सितंबर की सुबह होने से पहले सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड को खाली करना होगा। मगर किसानों का कहना है कि अब तो उनका पक्का मोर्चा इस ग्राउंड से तभी उठेगा जब पंजाब सरकार उनकी सारी मांगें मान लेगी।