Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हाथरस हादसा के दो दिन बीत जाने के बाद भी 9 मृतकों की नहीं हो पाई पहचान, जानें किन-किन शहरों के कितने लोगों को भगदड़ ने लील लिया!

Tripada Dwivedi
4 July 2024 6:58 AM GMT
हाथरस हादसा के दो दिन बीत जाने के बाद भी 9 मृतकों की नहीं हो पाई पहचान, जानें किन-किन शहरों के कितने लोगों को भगदड़ ने लील लिया!
x

हाथरस। हाथरस के सिकंदराराऊ में हुई भगदड़ में 121 श्रद्धालुओं की मौत हुई है जिनमें से 106 की पहचान यूपी के 17 जिलों के निवासियों के रूप में हुई है, बाकी छह अलग अलग राज्यों के निवासी हैं। 9 मृतकों के पहचान के प्रयास जारी हैं। हादसे में 38 लोग घायल हैं।

हादसे में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ 3 अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी शामिल हैं जिनकी मौत हुई है। अब तक शिनाख्त के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक, हरियाणा के पलवल से एक और फरीदाबाद से तीन, जबकि राजस्थान के डीग से एक की मौत हुई है।

इसी तरह उत्तर प्रदेश के मृतकों में सर्वाधिक 22 मृतक हाथरस से हैं। आगरा से 17, अलीगढ़ से 15, एटा से 10, कासगंज और मथुरा से 8-8, बदायूं से 6, शाहजहांपुर और बुलंदशहर से 5-5, औरैया और संभल से 2-2,ललितपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और उन्नाव से एक-एक श्रद्धालु की मृत्यु हुई है।

कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश से बाहर के छह और उत्तर प्रदेश के 106 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 121 में से अब तक 112 की शिनाख्त हुई है। इन 121 मृतकों में से 113 महिलाएं, 6 बच्चे (5 बच्चे और 1 बच्ची) और दो पुरुष शामिल हैं। प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम/हेल्पलाइन नंबर 05722-227041, 42, 43, 45 भी जारी किया गया है।

Next Story