Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चुनाव आयोग आज करेगा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान

Neelu Keshari
15 Oct 2024 5:19 AM GMT
चुनाव आयोग आज करेगा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान
x

नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इस संबंध में चुनाव आयोग आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटे हैं तो वहीं झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होगा जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2025 को समाप्त होगा।

झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा होने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि भाजपा और एनडीए महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में भी लोग सत्ता समर्थक सरकार के लिए वोट करेंगे, जो भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार होगी। झारखंड के लोग हेमंत सोरेन के वोट बैंक और भ्रष्ट राजनीति के कारण निराश हैं और वे भाजपा के नेतृत्व में विकास समर्थक, आदिवासी समर्थक सरकार के लिए वोट करने के लिए उत्सुक हैं। हमें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दोनों राज्य सरकारों में भाजपा की सरकार बनेगी।

JMM नेता मनोज पांडे ने कहा कि हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन आज चुनाव की घोषणा होने वाली है और इसकी जानकारी बीजेपी के नेताओं को कल ही हो गया था। ये बहुत गंभीर विषय है क्या बीजेपी नेताओं के इशारे पर चुनाव आयोग काम करता है? हिमंत बिस्वा सरमा कल अपने एक बयान में बोल गए कि आज चुनाव की घोषणा होने वाली है। किसी आयोग को इस कदर कठपुतली बनाकर रखना ये गंभीर बात है।

Next Story