Begin typing your search above and press return to search.


x
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार शपथ लेंगे, वहीं इस बीच एकनाथ शिंदे को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर आई है। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की नई सरकार का हिस्सा होंगे और शाम को होने वाले शपथग्रहण समारोह में वह उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस जानकारी की पुष्टि शिवसेना के नेता उदय सामंत ने की है।
इसके पहले, उदय सामंत ने यह भी कहा था कि अगर एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं लेते हैं, तो पार्टी का कोई भी विधायक नई सरकार में कोई भी जिम्मेदारी नहीं लेगा। शपथग्रहण से पहले उन्होंने स्पष्ट किया कि शिवसेना के किसी अन्य नेता का उपमुख्यमंत्री बनने का कोई इरादा नहीं है और यह पद शिंदे को ही मिलना चाहिए।
Next Story