Begin typing your search above and press return to search.

State
एकनाथ शिंदे ने महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने पर जताई सहमति
Tripada Dwivedi
3 Dec 2024 11:26 PM IST

x
मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को शपथ ग्रहण के लिए तैयारी चल रही है। वहीं आज मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में अपने आवास पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। यह मुलाकात महायुति गठबंधन में सीएम पद को लेकर चल रहे गतिरोध को खत्म करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे ने महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने पर सहमति जताई है।
वहीं दूसरी सूत्रों के अनुसार, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। शिंदे, फडणवीस और एनसीपी नेता अजीत पवार 5 दिसंबर को मुंबई में होने वाली एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लें सकते है।
Next Story