Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अयोध्या की रामलीला देखना न भूलिए! पहली बार मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा बनेंगी सीता तो राम बनेंगे मनोज तिवारी, जानें और कौन अभिनेता निभाएंगे भूमिका

Neelu Keshari
2 Oct 2024 7:36 AM GMT
अयोध्या की रामलीला देखना न भूलिए! पहली बार मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा बनेंगी सीता तो राम बनेंगे मनोज तिवारी, जानें और कौन अभिनेता निभाएंगे भूमिका
x

अयोध्या। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा इस साल विश्व प्रसिद्ध अयोध्या की रामलीला में देवी सीता की भूमिका निभाएंगी। यह पहली बार है जब कोई मिस यूनिवर्स इंडिया सीता के किरदार में दिखेंगी। वहीं भाजपा नेता और अभिनेता-गायक मनोज तिवारी भगवान राम की भूमिका निभाएंगे और भाजपा नेता और अभिनेता रवि किशन सुग्रीव की भूमिका निभाएंगे।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यह जानकारी दी है। इसमें उन्होंने कहा कि मैं, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024, देवी सीता की भूमिका में, दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला के लिए अयोध्या आ रही हूं। भगवान राम और सीता की कृपा से मुझे यह अवसर मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल 36 करोड़ लोगों ने रामलीला देखी थी। इस साल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 50 करोड़ लोग इसे देखेंगे। इसके लिए मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अयोध्या की रामलीला के संस्थापक सुभाष मलिक का आभार व्यक्त करती हूं।

Next Story