Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कोलकाता रेप-मर्डर केस में डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हड़ताल ली वापस, 23 अगस्त से सेवाएं शुरू

Tripada Dwivedi
22 Aug 2024 11:48 AM GMT
कोलकाता रेप-मर्डर केस में डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हड़ताल ली वापस, 23 अगस्त से सेवाएं शुरू
x

नई दिल्ली। कोलकाता रेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। जिसमें चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता के पीठ ने डॉक्टरों की हड़ताल वापस लेने को कहा और साथ ही डॉक्टरों को काम पर लौटने को कहा। जिसके बाद आरडीए एम्स दिल्ली ने अपनी 11 दिन की हड़ताल वापस ले ली है।

आरडीए एम्स दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. इंद्र शेखर प्रसाद ने कहा कि हम डॉक्टर हैं। हम जनसेवा करते हैं और हम अपनी मुख्य सेवा जारी रखना चाहते हैं। हम कभी भी हड़ताल पर नहीं जाना चाहते थे लेकिन आरजी कर में हुई घटना इतनी भयानक थी और इसने हमारी स्वास्थ्य प्रणाली में सुरक्षा संबंधी खामियों को उजागर कर दिया इसलिए हमें हड़ताल पर जाना पड़ा। यह हमारे लिए आसान नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया और एक टास्क फोर्स का गठन किया है। हम इसकी सराहना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आरजी कर घटना में न्याय होगा। हम जल्द से जल्द अपनी ड्यूटी पर लौट आएंगे।

आरडीए, आरएमएल अस्पताल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हमारी चिंताओं को संबोधित किए जाने के मद्देनजर, हम हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा करते हैं। हमने अपने सभी काम फिर से शुरू करने का फैसला किया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हाल ही में हुई दुर्घटना ने हमारे देश में रेजीडेंट डॉक्टरों की दयनीय स्थिति को उजागर किया है। हमने रेजीडेंट डॉक्टरों से 23 अगस्त को सुबह 8 बजे से सेवाएं फिर से शुरू करने का अनुरोध किया है।

Next Story