Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बृजभूषण के खिलाफ गवाही देने वाली पहलवानों की दिल्ली पुलिस ने हटाई सुरक्षा- विनेश फोगाट

Tripada Dwivedi
22 Aug 2024 6:00 PM GMT
बृजभूषण के खिलाफ गवाही देने वाली पहलवानों की दिल्ली पुलिस ने हटाई सुरक्षा- विनेश फोगाट
x

नई दिल्ली। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े मामले को लेकर बड़ा दावा किया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि महिला पहलवानों की बृजभूषण के खिलाफ कोर्ट में गवाही होने वाली है। दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा हटा ली है। इस पोस्ट में उन्होंने दिल्ली पुलिस, दिल्ली महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग किया है।

विनेश फोगाट के पोस्ट पर दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया है। नई दिल्ली DCP ने ट्वीट किया कि पहलवानों को दी गई सुरक्षा वापस नहीं ली गई है। यह निर्णय लिया गया है कि भविष्य में हरियाणा पुलिस से यह जिम्मेदारी लेने का अनुरोध किया जाए क्योंकि सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति आमतौर पर वहीं रहते हैं। नियुक्त दिल्ली पुलिस के PSO इस निर्णय को गलत समझ गए और आज रिपोर्ट करने में देरी कर दी। स्थिति को सुधार लिया गया है। सुरक्षा कवर जारी रहेगा।

बता दें बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ छह महिला पहलवानों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला पहलवानों ने बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी दिया था। मगर कोर्ट ने छठी महिला पहलवान द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत दी थी।

Next Story