Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुणे ISIS मॉड्यूल का आतंकी गिरफ्तार

Neelu Keshari
9 Aug 2024 5:56 AM GMT
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुणे ISIS मॉड्यूल का आतंकी गिरफ्तार
x

नई दिल्ली। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने आज शुक्रवार को ईएसआईएस मॉड्यूल के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। रिजवान अली दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। एनआईए ने रिजवान पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के मुताबिक, आतंकी रिजवान अली के बारे में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई और उसे पुलिस ने दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्क के पास गंगा बक्श मार्ग के पास से गुरुवार रात में लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से .30 बोर की एक स्टार पिस्टल और तीन कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रिजवान अली पर एनआईए ने यूएपीए के तहत मुकदमा दर्ज कर उस पर 3 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी रिजवान के खिलाफ यूएपीए और एक्सप्लोसिव एक्ट में मामला दर्ज किया हुआ था।

रिजवान अली पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का मोस्ट वांटेड आतंकी है। पुणे मॉड्यूल के कई आतंकियों को पुणे पुलिस और एनआई गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन रिजवान जांच एजेंसियों को चकमा देकर लंबे समय से फरार चल रहा था। पुणे मॉड्यूल के आतंकियों ने दिल्ली और मुंबई के कई वीवीआईपी इलाकों की रेकी की थी।

Next Story