Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण रैकेट का किया पर्दाफाश, डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार, बांग्लादेश से जुड़े हैं तार

Neelu Keshari
9 July 2024 7:29 AM GMT
दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण रैकेट का किया पर्दाफाश, डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार, बांग्लादेश से जुड़े हैं तार
x

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच ने राष्ट्रीय राजधानी में ऑर्गन ट्रांसप्लांट (अंग प्रत्यारोपण) रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक डॉक्टर समेत करीब 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस रैकेट में शामिल लोगों के तार बांग्लादेश से जुड़े हुए थे। वे हर ट्रांसप्लांट के लिए 25-30 लाख रुपये लेते थे। डोनर और रिसीवर दोनों ही बांग्लादेश से थे। वे 2019 से ऑर्गन रैकेट चला रहे थे।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित गोयल ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण रैकेट के सिलसिले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस रैकेट का मास्टरमाइंड एक बांग्लादेशी था। डोनर और रिसीवर दोनों ही बांग्लादेश से थे। हमने रसेल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो मरीजों और डोनर की व्यवस्था करता था और ट्रांसप्लांट में शामिल महिला डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Next Story