Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का किया भंडाफोड़, 2 हजार करोड़ से ज्यादा की कोकीन जब्त, चार गिरफ्तार

Neelu Keshari
2 Oct 2024 9:22 AM GMT
दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का किया भंडाफोड़, 2 हजार करोड़ से ज्यादा की कोकीन जब्त, चार गिरफ्तार
x

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 500 किलो से ज्यादा का कोकीन बरामद किया गया है। इस कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो हजार करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इस मामले में जानकारी देते हुए आज बुधवार को बताया कि "दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया है और 560 किलोग्राम से ज्यादा कोकीन जब्त की है। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोकीन की कीमत 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। नार्को-टेरर एंगल की भी जांच की जा रही है।"

Next Story