Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह बनें माता-पिता, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

Tripada Dwivedi
8 Sep 2024 10:51 AM GMT
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह बनें माता-पिता, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म
x

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। शनिवार को मुंबई में गिरगांव चौपाटी के HM अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्ट्रेस ने गणेश चतुर्थी के खाश मौके पर बेटी को जन्म दिया। उनके साथ रणवीर सिंह और परिवार वाले भी मौजूद रहे। इससे पहले 6 सितंबर को दीपिका बप्पा का दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

बता दें, दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी।

Next Story